फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से सड़क किनारे खड़े बालक की मौत

Sun, 01 Feb 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
भरत। फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
कमालगंज। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सड़क किनारे खड़े बालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल बालक को पुलिस व परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज में पुलिस चौकी के निकट स्थित जखई महाराज मंदिर पर शनिवार शाम धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे। इसमें गांव के एक व्यक्ति अपने पुत्र के लिए पूजा (जाति पूजन) करने परिवार के साथ आए थे। उनके साथ गांव के लालाराम जाटव का छह वर्षीय पुत्र भरत भी चला गया।
देर शाम कार्यक्रम होने के बाद सभी घर जाने के लिए चलने गए तो भरत भी सड़क के किनारे खड़ा हो गया। तभी उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने भरत को टक्कर मार दी। हादसे में भरत गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे खुदागंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मां सीमा, पिता लालाराम व मामी अनीता परिजन के साथ अस्पताल पहुंच गए। परिजन शव देख बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामी अनीता ने बताया कि भरत बच्चों के साथ बिना बताए कार्यक्रम में चला गया था। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें