फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ठंड बढ़ने से सीएचसी में खांसी-बुखार व जुकाम के मरीज बढ़े

Mon, 16 Dec 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सर्दी बढ़ने के साथ ही सीएचसी में बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में बुखार, जुकाम व खांसी के मरीज ज्यादा पहुंचे। ओपीडी में 465 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। बदलते मौसम में चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम के बदलाव की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खांसी जुकाम, बुखार के मरीजों की भरमार रही। इसके साथ ही त्वचा रोगी भी पहुंच रहे हैं। ओपीडी में सोमवार को 465 मरीजों के नए पर्चे बने, जबकि कुछ मरीज पुराने पर्चे पर आए। इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक मरीज बुखार, जुकाम व खांसी के रहे।
फिजिशियन डॉ अमित कुमार ने बताया कि इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम को ठंड ज्यादा होती है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय ठंड से बचाव के लिए ऊनी व गर्म कपड़े पहने। मुंह पर मास्क लगाकर रखें। कोई परेशानी होती है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं। साथ ही अस्पताल में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


चिकित्साधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया बदलते मौसम में सावधानी ही उपचार है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को तो वैसे भी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें