फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मौसम की मार, बच्चे हो रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कई दिन से धूप में गर्मी और छांव में ठंडी हवा जनमानस में जुकाम, बुखार, खांसी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इन बीमारियों से सबसे ज्यादा बच्चे गिरफ्त में आ रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों को कपड़े पहनाने के बाद धूप खिलते ही वह खुद ही उतार देते हैं। फिर छांव में आते ही ठंडी हवाएं उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही हैं। बच्चों में बीमारियों का इजाफा लोहिया अस्पताल की ओपीडी में देखा जा सकता है। खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार से गुरुवार तक हर दिन पांच से 10 बच्चे अधिक पहुंच रहे हैं। गुरुवार को 70 से अधिक बच्चों ने इलाज कराया। ओपीडी में आने वाले अधिकांश बच्चे खांसी, जुकाम और बुखार से ही पीड़ित हैं।
लोहिया अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सक्सेना ने बताया कि हर पल बदलते मौसम में बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए माता-पिता विशेष सावधानी बरतें। धूप में बच्चे को किसी कीमत पर कपड़े न उतारने दें। दावतों में बच्चों को ठंडी खाद्य सामग्री से दूर रखें। कोशिश करें कि गुनगुना पानी बच्चों को पीने के लिए दें। जुकाम होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में दिखाकर दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें