फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी में गिरने से प्रबंधक की डूबकर मौत

Sun, 19 Apr 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल में वाल्व निकालने के लिए सीढ़ी से उतरते समय पैर फिसलने से जैन धर्मशाला के प्रबंधक की टंकी में गिरने से डूबकर मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी स्थित जैन धर्मशाला में मोहल्ले के ही हमीरचंद्र जैन प्रबंधक थे। धर्मशाला के ऊपर 12 फीट की पानी की टंकी है। इससे पूरे धर्मशाला में
विज्ञापन


पानी की सप्लाई होती है। टंकी में जाने के लिए जगह छोड़कर उसके ऊपर ढक्कन लगा है। तीन दिन पहले टंकी का वाल्व खुलकर टंकी में ही गिर पड़ा था। इससे पानी रिस रहा था। रविवार शाम 4 बजे प्रबंधक हमीरचंद्र जैन अपने नाती हनी (8) को लेकर टंकी पर पहुंचे। उन्होंने टंकी का ढक्कन खोलकर सीढ़ी लगाई और वाल्व निकालने के लिए टंकी में उतरने लगे। अचानक

पैर फिसलने से वह टंकी के अंदर जा गिरे। नाना को गिरता देख हनी दौड़कर दुकान पर बैठे मामा आशीष जैन और सोनू के पास पहुंचा और जानकारी दी। इस पर हमीरचंद्र के पुत्र और अन्य कस्बेवासी मौके पर पहुंचे। इन्होंने काफी मशक्कत के बाद हमीरचंद्र को टंकी से बाहर निकाला और वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले गए। यहां चिकित्सक ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव वापस घर ले आए।  समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें