फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से शिकायत का फर्जी निस्तारण, गंदगी से भरा नाला

विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली में गंदगी से भरा नाला। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गंदगी से पटा नाला, शिकायत का फर्जी निस्तारण
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली में नाले की सफाई पिछले तीन वर्ष से नहीं की गई। इसकी शासन से हुई शिकायत का भी फर्जी निस्तारण करा दिया गया। बजबजाते नाले से वाल्मीकि बस्ती में बीमारी फैलने का खतरा है। बारिश होने पर घरों में नाले का पानी भर जाता है।
मोहल्ला ग्वालटोली वाल्मीकि बस्ती निवासी पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मी अरविंद सिंह ने 19 मई को आइजीआरएस पर ऑनलाइन शिकायत की। इसमें कहा कि पुलमंडी तक जाने वाला इस नाले की शुरुआत ग्वालटोली से होती है। पिछले तीन वर्ष से नाले की सफाई नहीं की गई। इससे नाला गंदगी से पटा है।
विज्ञापन

इस पर नगरपालिका ने रिपोर्ट लगाई कि नाले की पूर्व में सफाई कराई जा चुकी है। लोगों ने पुन: कूड़ा डाल दिया होगा, जिसकी सफाई करा दी जाएगी। इसी रिपोर्ट पर शिकायत निस्तारित कर दी गई।
शिकायतकर्ता अरविंद सिंह ने बताया कि नाले की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। गंदगी से भरा नाला ओवरफ्लो होने से नालियां ऊपर तक भरी हैं। नाले की गंदगी से मोहल्ले में बीमारी फैलने का खतरा है। उन्होंने बरसात से पहले नाला सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्वालटोली में 15 दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट के साथ गए थे। पोकलैंड से नाला साफ कराया गया था। शिकायत किस स्थान की है इसकी जानकारी करेंगे। यदि वहां सफाई नहीं हुई, तो सफाई करवाकर जांच कर दोषी पर कार्रवाई करेंगे।’-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें