फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के मामले में पिता की तहरीर पर कोटेदार पति पर दहेज हत्या का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कर किया गया है। पोस्टमार्टम में फांसी लगने से मौत होना आया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नुनहाई निवासी कोटेदार आलोक मिश्रा की पत्नी पूर्णिमा उर्फ पूनम का शव बंद कमरे में फांसी के फंदे पर गुरुवार रात लटका मिला था। सूचना पर पहुंचे पूनम के पिता रजनीश चंद्र पांडेय निवासी पंजाबी कालोनी लखीमपुर ने आलोक पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया।
आलोक 10 लाख रुपये और प्रापर्टी में हिस्सा मांग रहा था। इसके लिए पूनम को प्रताड़ित कर जान सके मारने की धमकी देता था। गुरुवार सुबह उनके सामने पूनम से मारपीट की गई। इससे पहले भी 10 लाख रुपये ले चुका था। कहा कि पुत्री की आलोक ने हत्या की है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आलोक पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव पति आलोक को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें