आर्मी पब्लिक स्कूल की शुक्रवार को शुरू हुईं खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रधानाचार्या ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन लक्ष्मीबाई हाउस के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
आर्मी पब्लिक स्कूल की 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं रमन स्टेडियम में प्रारंभ हुईं। प्रधानाचार्या अंजू राजे ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों को टीम भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। सेना के बैंड की धुन पर छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया।
कनिष्ठ बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पटेल हाउस के आकाश सैनी, वरिष्ठ वर्ग की इसी प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई हाउस के वैभव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रामानुजन हाउस की यामिनी ने बाजी मारी। कनिष्ठ बालिका वर्ग की 400 मीटर प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई हाउस की सृष्टि, वरिष्ठ बालिका वर्ग में लक्ष्मीबाई हाउस की शिवानी, तथा कनिष्ठ बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मीबाई हाउस के हरिंदर प्रथम रहे।
कनिष्ठ बालिका वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में अशोका हाउस की शिवानी यादव, कनिष्ठ बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई हाउस के अविनाश, वरिष्ठ बालिका वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में सुभाष हाउस की सोनम ने पहला स्थान पाया।
वरिष्ठ बालक वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में गार्गी हाउस के प्रवीन, कनिष्ठ बालक वर्ग में अशोका हाउस के अनुज अव्वल रहे।
वरिष्ठ बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में पटेल हाउस के जितेंद्र, वरिष्ठ बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई हाउस के वैभव, कनिष्ठ बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई हाउस के हरिंदर, वरिष्ठ बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में अशोका हाउस की शिवानी अव्वल रहे।
कनिष्ठ बालिका वर्ग में अशोका हाउस की तनु, वरिष्ठ बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता मेें लक्ष्मीबाई हाउस के धर्मवीर, कनिष्ठ बालक वर्ग में गार्गी हाउस के कमल, वरिष्ठ बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में रामानुजन हाउस की यामिनी, कनिष्ठ बालिका वर्ग में सुभाष हाउस की कीर्ति ने बाजी मारी।
मीडिया प्रभारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अक्षय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।