फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सरकार पर निकाली भड़ास

Fri, 06 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेसियों ने बनारस के विधायक अजय राय के ऊपर से रासुका हटाए जाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के दौरान पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


महंगाई, सूखा राहत की राशि न देने और बनारस विधायक अजय राय पर फर्जी तरीके से लगाए गए मुकदमे के विरोध में गुरुवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि महंगाई दिन पर दिन बढ़ रही है। महंगाई नियंत्रण करने में केंद्र सरकार बिफल साबित हो रही है।

प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अभी तक सूखा राहत की धनराशि वितरित नहीं कर सकी है। विधायक अजय राय पर रासुका लगवाने में सपा और भाजपा का हाथ है। जिला महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधायक के ऊपर से रासुका हटाई जाए। इस दौरान पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन, ऋषभ अग्निहोत्री, शिवम तिवारी, राजेंद्र नारायण मिश्र, नावेद अल्वी, राकेश सगर, मगनलाल वर्मा, वरुण त्रिपाठी, जीशान कुरैशी, डा. जितेंद्र सिंह, सोनी दीक्षित, रमेशचंद्र कठेरिया, रवीश द्विवेदी, अनुपमा शर्मा और नावेद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें