फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना डाक्टर की मौत, 6 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 6 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें पांच लोग शहर के संक्रमित हैं। वहीं कानपुर में इलाज के दौरान संक्रमित डॉक्टर की मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद में अब तक 4056 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3800 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 63 लोगों की जान चली गई। जिले में अभी 193 केस एक्टिव हैं।
शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी 67 वर्षीय आयुर्वेदिक चिकित्सक की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 नवंबर को जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकले।
रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला रायदीपचंद्र निवासी महिला, आवास विकास कालोनी निवासी किशोर व वृद्ध, टेलीफोन कालोनी निवासी महिला, फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी युवक व कायमगंज निवासी वृद्ध कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

जिला जेल फतेहगढ़ में सोमवार को दूसरे दिन भी बंदियों की कोरोना जांच कराई गई। प्रभारी, जेल अधीक्षक गिरजा शंकर यादव ने बताया कि रविवार को 210 व सोमवार को 200 बंदियों की जांच कराई गई। सभी बंदियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें