फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर, तीन कैदी समेत 43 पॉजिटिव

विज्ञापन
ोहिया अस्पताल में कोरोना जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना के मामलों में कुछ कमी आई है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 43 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनमें दो डॉक्टर, तीन कैदी और एक वार्ड ब्वॉय शामिल हैं। किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में रोजाना कमी आ रही है। शनिवार को आई सूची में 43 लोग पॉजिटिव निकले, जबकि शुक्रवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 45 थी। शनिवार को एक फतेहगढ़ के डाक्टर भी पॉजिटिव आए हैं। नेकपुर कलां के 39 वर्षीय डॉक्टर संक्रमित पाए गए।
इसके अलावा सेंट्रल जेल के तीन कैदी भी पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल इनका सेंट्रल जेल में ही इलाज चल रहा है। लोहिया अस्पताल के एक वार्डब्वॉय की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। यह वार्डब्वॉय तीन दिन पहले ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन

उसी दिन एक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। वार्डब्वॉय को बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही है। हालांकि किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें