फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को गैरहाजिर मिले डाक्टर

Tue, 23 May 2017 11:53 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मरीज से बात करते डीएम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार सुबह लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां सीएमएस समेत चार डॉक्टर और एक कांउसलर नदारत मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोकने के आदेश देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे डीएम लोहिया अस्पताल पहुंचे। साइकिल स्टैंड वाले गेट को बंद करा दिया। इसके बाद ओपीडी पहुंचे। पर्चा काउंटर पर लाइन में लगे मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। यहां से डॉक्टरों के कक्षों की ओर गए। यहां पर सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर, डा. राजेश तिवारी, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. विवेक सक्सेना और काउंसलर संजीव कुमार अपने कक्षों में नहीं थे।

आल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। बाद में पता चला कि डॉ. योगेंद्र सिंह कोर्ट गए हैं। कुछ देर बाद सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर भी आ गए थे। इसके बाद डीएम भर्ती मरीजों के वार्ड में पहुंचे। वार्ड में भर्ती मरीज सतीशचंद्र की पत्नी सुशीला देवी ने डीएम से शिकायत की कि उनके मरीज को देखा नहीं जा रहा है। इसके साथ ही उसे दवा नहीं दी जा रही है। मरीज कन्हीलाल के परिवार वालों ने भी इलाज सही न होने की शिकायत की। मरीजों की शिकायत पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस और सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें