फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटौली से हीरापुर तक 15 किमी लंबा बांध बनेगा

Sun, 21 May 2017 11:46 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी रविंद्र सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान भटौली से हीरापुर तक 15 किलोमीटर का बांध निर्माण का प्रस्ताव पेश किया गया। इसकी लागत करीब 40 करोड़ रुपये आएगी। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर काम होगा। बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों ने बताया कि पूर्व में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता बहुत खराब थी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और आरसीएस पर कुछ विशेष सदस्यों के क्षेत्र में ही कार्य कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


विकास भवन के सामने एक काम्प्लेक्स का प्रस्ताव सभी ने पास कर दिया। रमत्रा गुलजार बाग में भी वृृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराने पर सहमति बनी। इस दौरान तय किया गया कि मनरेगा से प्रत्येक गांव में एक जलाशय बनेगा। विद्युत शवदाह गृह बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। कड़क्का बांध की मरम्मत के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने गौ सदन हेतु सांसद, विधायक व जिला पंचायत सदस्यों से अंशदान की अपील की। जिलाधिकारी ने सबलपुर में एक चारागाह बनाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में  अनुपस्थित अधिशासी अभियंता सिंचाई से स्पष्टीकरण मांगा गया। विनौआ वन चेतना केंद्र को विकसित करने पर भी जोर दिया गया। कई सदस्यों ने कहा कि बीते वर्ष शासन से 21 सोलर लाइट प्रत्येक सदस्य को मिली थीं, लेकिन वास्तविकता में एक भी सोलर लाइट अब तक नहीं दी गई। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र राठौर, ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव, जिला पंचायत सदस्य रमेश राजपूत, उमेश यादव, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें