फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को विद्यालय में शिक्षक पढ़ाते नहीं बाते करते मिले

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सोता बहादुरपुर का निरीक्षण करते डीएम मानवेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाय आपस में बातचीत करते मिले। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काट दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सोता बहादुरपुर का डीएम ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। उनको अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राएं बरामदे में एक साथ बैठे मिले। वहीं शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की जगह आपस में बातचीत कर रहे थे। इस पर डीएम ने शिक्षकों की फटकार लगाई। एमडीएम भी मीनू के अनुसार नहीं बना था। प्रधानाध्यापक शिल्पा अनुपस्थित थीं।
डीएम ने बीएसए को शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि प्रधानाध्यापक शिल्पा, सहायक अध्यापक ममता, शिक्षामित्र पूनम अग्निहोत्री का एक-एक दिन का वेतन काटा गया है। सभी की सर्विस ब्रेक की गई है। विद्यालय के अभिलेखों की जांच कराई जाएगी। शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें