फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पांच ब्लाक प्रमुखों को दिए प्रमाण पत्र

Sat, 06 Feb 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के निर्विरोध हुए पांच ब्लाक  प्रमुखों को जिलाधिकारी ने शनिवार को प्रमाण पत्र दे दिए हैं। देर रात दिए गए प्रमाणपत्र में रानी कठेरिया पत्नी प्रमोद कठेरिया का नया चेहरा सामने आया है। जिन्हेें चुनाव से कुछ घंटे पहले समाजवादी पार्टी में शामिल करके जीत का ताज पहनाया गया है।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख के चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के नेता डा. सुबोध यादव और सपा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने शमसाबाद में अपनी प्रत्याशी रामवती पत्नी प्रतिपाल को बदलकर रानी कठेरिया को प्रत्याशी बना दिया और रामवती का पर्चा वापस हो गया। नतीजतन रानी भी ब्लाक प्रमुख बन गई। अचानक आए बदलाव से जहां रानी के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आ रही है वहीं, डा. सुबोध यादव का समाजवादी पार्टी में कद ऊंचा हो गया है।

देखा जाए तो मोहम्मदाबाद में विधायक नरेंद्र सिंह की पुत्री मोनिका और कमालगंज में विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र राशिद जमाल सिद्दीकी चुनाव लड़ रहे हैं। सपा के अन्य सभी प्रत्याशी डा. सुबोध यादव ने निर्विरोध निर्वाचित करा लिए हैं। उनका कहना है कि इस कार्य में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव का सहयोग रहा है। डा. सुबोध यादव ने दावा किया कि यदि कुछ लोगों ने पार्टी में बगावत न की होती तो आज सपा के सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए होते।
विज्ञापन


जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान की मौजूदगी में निर्विरोध निर्वाचित हुए राजेपुर से डा. सुबोध यादव, बढ़पुर से उर्मिला राजपूत, नवाबगंज से अनीता रंजन, कायमगंज से गुड्डी देवी व शमसाबाद से रानी कठेरिया को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें