कोलासोता में सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे परकोपाइन निर्माण का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
कटान से बचाव के इंतजाम देखने पहुंचे डीएम
अमृतपुर। गांव कोलासोता व अलादपुरभटौली को कटान से बचाने के लिए बन रहे बांध के काम का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता भी देखी।
रामगंगा के किनारे बसे गांव कोलासोता व अलादपुर भटौली में बरसात के समय बाढ़ आने से कटान होती है। इससे बचाने के लिए कोलासोता में एक करोड़ 71 लाख व अलादपुर भटौली में 80.13 लाख रुपये की लागत से सिंचाई विभाग बांध का निर्माण करा रहा है।
मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। गांव कोलासोता निवासी सतीश सिंह, राजकुमार सिंह, श्रीपाल सिंह, जयपाल सिंह, कृपाल सिंह, वेदपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि गांव को बचाने के लिए ठोकरें बनाई जा रही हैं। मानक के अनुसार काम नहीं हो रहा है।
जिन बोरियों में मिट्टी भरी गई है वे सीमेंट व नमक की हैं। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार को मानक के अनुसार काम कराने के निर्देश दिए। दोनों गांव का एस्टीमेट मांगा है। अलादपुर भटौली में 45 प्रतिशत व कोला सोता में 80 प्रतिशत काम हुआ है। जिलाधिकारी ने निर्धारित समय 30 मई तक काम को पूरा करने के निर्देश दिए।