फोटो-22, कार्यक्रम में स्वरूपों के साथ मौजूद ब्रह्माकुमारी परिवार। स्रोत: स्वयं
फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओम निवास जटवारा जदीद पर दिवाली पर आयोजन किया गया। इसमें संस्कार परिवर्तन थीम पर दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन केंद्र संचालिका शोभा दीदी ने किया। उन्होंने कहा कि घर की सफाई की तरह हमें अपने मन की भी सफाई करनी चाहिए। बुराइयों को मिटाकर आत्मा की ज्योति जलाने से सच्ची दिवाली होती है।
मैनपुरी से आए सत्येंद्र ने ज्ञान धन अर्जित करने का संदेश दिया। बब्लेश ने कहा कि जो दुआएं कमाता है, वही सच्चा धनी होता है। दिल्ली के कुमार ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक, गीत, कविता और नृत्य से एक राज्य, एक भाषा, एक मत, एक धर्म का संदेश दिया। (संवाद)