फर्रुखाबाद। दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण योजना के तहत गुरुवार को डीएम ने ट्राईसाइकिल वितरित की। इससे दिव्यांगों के चेहरे खिल गए। कलक्ट्रेट परिसर से दिव्यांग ट्राईसाइकिलों से रवाना हुए।
विज्ञापन
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 17 पुरुष व 8 महिला दिव्यांगों को टाईसाइकिल दी गई। ब्लाक बढ़पुर के 10, शहर के आठ, कमालगंज के तीन, मोहम्मदाबाद व नवाबगंज के एक-एक दिव्यांग को योजना का लाभ मिला।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि 70 ट्राईसाइकिलों का वितरण किया जाना है। अब तक 30 वितरित की जा चुकी हैं। 40 और दिव्यागों को ट्राईसाइकिल दी जाएंगी।