जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया के साथ सितवनपुर पिथू और पुठरी चरागाह की जमीन का निरीक्षण किया।
डीएम ने सितवनपुर पिथू गोशाला में अव्यवस्थाए मिलने पर सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने सितवनपुर पिथू गोशाला को माडर्न गोशाला के रूप में विकसित करने को कहा है। यह कार्य मनरेगा से कराया जाएगा। गोशाला में अव्यवस्थाएं मिलने पर सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने यहां टिन शेड से निर्माण और चरागाह की जमीन को अलग-अलग प्लाट बनाकर समतलीकरण करने निर्देश दिए हैं।चरागाह की जमीन पर मनरेगा से तालाब की खुदाई कराने के निर्देश बीडीओ को दिए हैं।
एसडीएम सदर से कहा कि गोशाला में लगे कर्मचारी काम में लापरवाही करें तो कार्रवाई की जाए। कोविड-19 एल वन अस्पताल के लिए सीएचसी नवाबगंज में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।
डीएम ने शनिवार को मनरेगा योजना के तहत जिले में चल रहे कामों की समीक्षा की। बढ़पुर और राजेपुर ब्लाक क्षेत्र में मनरेगा कार्यों की स्थिति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई।
डीएम ने सभी सचिवों को रविवार को सुबह सात बजे से अपने-अपने क्षेत्र के मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
कटरी धर्मपुर स्थित राजकीय गोसदन का सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्हें गायें सूखा भूसा खाती मिलीं। उन्होंने हरे चारे और दाना की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश नगर पालिका को दिए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने गोशाला में लगे हैंडपंप को चलवाकर देखा। उन्हें नादों में बिना हरे चारे का सूखा भूसा दिखाई दिया। इस पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि हरे चारे की व्यवस्था की जाए। दाने का स्टाक भी देखा।
कहा कि यह तो काफी कम है। गायों को दाना निर्धारित मात्रा में मिलना ही चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने काम कर रहे सेवादारों की दिक्कतें पूछीं। कहा कि संक्रमण से बचने के लिए अंगौछा अथवा मॉस्क का हर हाल में प्रयोग करें। संवाद