फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फोन पर बात करने को लेकर दंपती में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-30 स्कूटी की डिग्गी में रखा तमंचा। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

- महिला के मौसेरे भाई की स्कूटी में मिला तमंचा
- महिला के भाई व मौसेरे भाई का शांतिभंग में चालान

संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। कस्बा निवासी युवक की पत्नी का पूर्व में एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक आए दिन महिला से फोन पर बात करता था। जानकारी पर पति ने पूछताछ की तो पत्नी ने बताया कि वह युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसके मोबाइल पर अश्लील चैट व वीडियो धमकाने के लिए भेज रहा है। पति ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, महिला के मायके वालों ने ससुरालियों से गालीगलौज किया।
विज्ञापन

महिला का पति से विवाद की जानकारी पर मायके पक्ष से करीब 12 लोग उसकी ससुराल पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विवाद की सूचना पर कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के भाई व मौसेरे भाई को हिरासत में ले लिया। इस बीच अन्य मायके वाले मौका पाकर भाग गए। जहानगंज निवासी युवक की स्कूटी वहीं छूट गई। स्कूटी को पुलिस थाने ले गई। महिला के पति व जेठ ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसकी हत्या करने आए थे। जेठ ने स्कूटी में तमंचा रखा होने का शक जताया। पुलिस ने मिस्त्री बुलाकर डिग्गी खुलवाई तो उसमें 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस निकले। इसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। हालांकि पुलिस ने मामला दबाने का प्रयास किया। वीडियो बनने की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई। महिला के सगे भाई व मौसेरे भाई का शांति भंग में चालान कर दिया। अभी तक तमंचा की बरामदगी नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें