फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएनटी सर्जन न होने से नहीं बन सके दिव्यांग प्रमाणपत्र

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लाइन में लगे दिव्यांग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय पर सोमवार को लगे दिव्यांग बोर्ड में ईएनटी सर्जन न होने से छह दिव्यांगों के प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सके। उन्हें परीक्षण के लिए कानपुर रेफर किया गया। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दिव्यांगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय फतेहगढ़ पर प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग बोर्ड में दिव्यांगों का परीक्षण कर प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। इससे सुबह से ही वहां दिव्यांग पहुंचने लगे। बोर्ड में तीन डॉक्टरों का पैनल गठित है। इसमें ईएनटी सर्जन न होने से दो डॉक्टरों के सहारे बोर्ड चल रहा है। डॉ. ऋषिकांत वर्मा ने हड्डी से संबंधित 50 से अधिक दिव्यांगों का परीक्षण कर रिपोर्ट लगाई।
वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश यादव ने आंख से संबंधित 10 दिव्यांगों का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट लगाई। नाक-कान से संबंधित आए छह दिव्यांगों का ईएनटी सर्जन न होने पर उनका परीक्षण नहीं हो सका।
विज्ञापन

उन्हें परीक्षण के लिए कानपुर रेफर किया गया है। दिव्यांग बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में ईएनटी सर्जन का पद रिक्त होने से परीक्षण के लिए रेफर करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें