फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी नवाबगंज में मिली गंदगी, अधीक्षक नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने गुरुवार को सीएचसी नवाबगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी व अधीक्षक अनुपस्थित मिले। ओआरएस कार्नर न हाेने और एक भी प्रसूता भर्ती न मिलने पर फार्मासिस्ट व दो स्टाफ नर्स हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार दोपहर को सीएचसी नवाबगंज पहुंचे। परिसर से लेकर वार्डाें में गंदगी मिली। किसी बैड पर चादर नहीं बिछी थी। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा। अधीक्षक के मौजूद न मिलने पर सीएमओ ने अनुपस्थिति दर्ज कर दी। उन्होंने फार्मासिस्ट सर्वेश कुमार से ओआरएस कार्नर के बारे में पूछा। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर सीएमओ ने फार्मासिस्ट को सीएचसी शमसाबाद स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। महिला वार्ड में एक भी प्रसूता भर्ती नहीं मिली। इस पर उन्होंने स्टाफ नर्स रिंकी व पूजा को लोहिया अस्पताल में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं के संबंध में अधीक्षक से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें