फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: परीक्षा में गड़बड़ी पर सीधे जेल, सेवा कर्मियों की सूची न होने पर डीएम नाराज

Sat, 21 Dec 2024 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। जिले में पहली बार हो रही सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के पूर्व दिवस शनिवार को जिलाधिकारी व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। मोबाइल, बैग आदि रखने व अन्य सेवा देने वाले कार्मिकों की सूची व फोन नंबर उपलब्ध न होने पर डीएम ने केंद्रों पर लगे अधिकारियों से नाराज हुए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ वीके सिह, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा केंद्रों का शनिवार को जायजा लिया। कुछ केंद्रों पर निरीक्षण के समय तक जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित न पाए जाने पर वह नाराज हुए। एक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था ठीक न मिलने वह नाराज हुए। जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
आरपी महाविद्यालय कमालगंज परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष डॉ सूरज भान सागर से जानकारी ली। परीक्षा कक्षों को देखने के बाद समीक्षा की तो मोबाइल, बैग जमा करने वाले कर्मचारियों की सूची उपलब्ध न मिलने पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पांच-छह प्रकार की सेवाएं देने वाले कर्मियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कौन- कहां कैसे जिम्मेदारी निभाएगा उसे समझाना चाहिए।
विज्ञापन

एडीएम सुभाषचंद्र प्रजापति, एएसपी, डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह, एएसडीएम गजराज सिंह, प्रशिक्षु सीओ अजय वर्मा, डॉ एपी चौरसिया, करुणेश पांडेय आदि भी मौजूद रहे।


बंद कराया गया समाज कल्याण विभाग का हॉस्टल
आरपी महाविद्यालय परिसर में स्थित समाज कल्याण विभाग के छात्रावास का कालेज होते हुए निकास प्रशिक्षु सीओ व एएसडीएम ने बंद करा दिया। गेट पर ताला डलवाया गया। नगर पंचायत के एक दर्जन सफाई कर्मचारी लगे रहे। कर्मचारी श्याम को परीक्षा कक्षों के बाहर की घास छटवाने को कहा गया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की बाउंड्रीवाल का चक्कर लगाकर पड़ताल की। पास की बस्ती पर नजर रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें