महिला बोगी में बैठने पर आपीएफ ने रेल पथ इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।\
कायमगंज स्टेशन पर तैनात रेल पथ इंजीनियर मुरारी लाल मीना मंगलवार की शाम लखनऊ-कासगंज ट्रेन की महिला बोगी में बैठकर आ रहे थे। महिला बोगी में बैठी कुछ महिलाओं ने इसकी शिकायत रेलवे कंट्रोल को दी।
जब यह ट्रेन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ के जवानों ने रेल पथ इंजीनियर को दूसरी बोगी में बैठने को कहा। इस बात को लेकर आरपीएफ जवानों का रेल पथ इंजीनियर से विवाद होने लगा। नोकझोंक होने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमार मौके पर पहुंच गए।
सुमन कुमार ने रेल पथ इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। सुमन कुमार ने बताया कि रेल पथ इंजीनियर को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। यहां से उन्हें जमानत मिल गई।