फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला कर्मी के यौन शोषण के आरोपी डायलिसिस प्रभारी को भेजा जेल

Sun, 21 Sep 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में काम कर रही कानपुर निवासी एक हिंदू महिला कर्मी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी यूनिट प्रभारी जहीन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वह यूनिट से बुधवार को ही गायब हो गया था। महिला का आरोप है कि उसने तीन साल तक शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी की मां, पत्नी और भाई को भी आरोपी बनाया है।
कानपुर निवासी महिला कर्मी यहां कादरीगेट थाने के एक मोहल्ले में रहती थी। वह जुलाई 2022 से लोहिया अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में काम करती थी। पीड़िता ने गुरुवार रात फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसामंडी निवासी यूनिट प्रभारी जहीन अली खान, मां फौजिया बेगम, पत्नी जैनब और भाई मनाजिर खान के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें कहा कि काम करते समय जहीन से नजदीकी होने पर उसने शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए।
27 अक्तूबर 2023 को उसने शादी कर ली। भनक लगने पर जहीन ने पत्नी को तलाक देने की बात कही। 15 सितंबर को जहीन उसके किराए के कमरे पर पहुंचा। उस दिन भी जहीन ने जबरन संबंध बनाए और शादी से इन्कार कर दिया। गुस्से में चले जाने पर वह उसे भूसामंडी घर पर मनाने गई। वहां उसकी मां, पत्नी और भाई ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला आउटसोर्स में काम करती है।
विज्ञापन

आरोपी जहीन डायलिसिस यूनिट से बुधवार को ही फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी होने पर वह थाने पहुंच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जहीन अली खान को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें