फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से ढाबा कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ढाबा पर काम करके बाइक से घर जा रहे एक कर्मचारी को बरेली-इटावा हाईवे पर गैसिंहपुर के पास रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला अमृत निवासी सौरभ (27) बरेली-इटावा हाईवे पर वनपोई के पास एक ढाबा पर काम करता था। शुक्रवार देर रात ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था। बाइक जब गैसिंहपुर गांव के सामने पहुंची, तभी फर्रुखाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवाया। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि सौरभ के माता-पिता का कई साल पहले निधन हो गया था। उसके साथ 18 साल की बहन शिवानी, पत्नी विनीता और दादी लीलावती रहती हैं। वह ढाबा पर काम करके परिवार चलाता था। वह घर में अकेला ही कमाने वाला था। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि बस के चालक पर रिपोर्ट लिख ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें