कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद डीएम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
उद्योग बंधु की बैठक में डीएम मानवेंद्र सिंह के सामने व्यापारियों ने जाम की समस्या उठाई। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को अस्थायी अतिक्रमण हटवाने और ईओ को 15 दिन में ई रिक्शा के रूट तय करने और पार्किंग के बाहर खड़े होने वाले वाहनों को उठवाने के लिए वाहन खरीदने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बंधु की बैठक में व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद भी जाम की समस्या बनी है। डीएम ने एएसपी व नगर मजिस्ट्रेट को अस्थाई अतिक्रमण भी हटाने के निर्देश दिए। ईओ नगर पालिका से कहा कि पार्किंग के बाहर खड़े वाहनों को उठाने के लिए गाड़ी खरीदें। डीएम ने ईओ से कहा कि शहर में चलने वाले ई-रिक्शा के रूट (मार्ग) 15 दिन में तय करें।
इसकी जानकारी मुझे भी दी जा। व्यापारियों शहर में बंदरों की समस्या भी बताई। डीएम ने ईओ को कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ ही गोवंश छोड़ने वाले पशु पालकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए।
शहर में पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पॉलिथीन के थोक व बड़े व्यापारियों के यहां छापा मारकर जुर्माने वसूलने के निर्देश दिए। लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों के समय पर न बैठने के मामले में सीएमओ डॉ.वंदना सिंह को निरीक्षण कर सुधार कराने के लिए भी कहा।
बिजली कटौती की शिकायत पर अधिशासी अभियंता को जेई पर कार्रवाई के लिए कहा। ओडीओपी योजना के कलक्ट्रेट में स्टॉल लगवाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया आदि मौजूद रहे।