फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर न जा पाने से मायूस छात्राएं बोलीं आइकॉन हैं योगी

विज्ञापन
शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में भीड़ की वजह से सभा स्थल पर न पहुंच पाने से मायूस खड़ीं छात्राएं? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभास्थल पर बड़ी संख्या में छात्राएं भी पहुंचीं, लेकिन बहुत सी छात्राएं भीड़ के कारण मंच के पास नहीं जा पाईं। सभा मैदान के बाहर खड़ीं पीडी महिला कॉलेज बीएससी की छात्रा माधवी मिश्रा, साक्षी सिंह, काम्या तिवारी और सिमरन ने कहा हम सब सभास्थल गेट से अंदर गए थे, लेकिन भीड़ के कारण मंच भी नहीं दिख रहा था पीछे से भी भीड़ थी।
विज्ञापन

इस कारण वापस गेट के पास आ गईं। मुख्यमंत्री योगी हम छात्राओं के आईकॉन हैं। हम उन जैसा बनना चाहते हैं। उन्होंने मिशन शक्ति सहित कई योजनाओं से महिलाओं, बेटियों को सशक्त बनाने का काम किया। हम उनसे मिलना चाहती हैं, लेकिन मिलना तो दूर उनका भाषण भी ठीक से नहीं सुन पाईं, इस कारण मायूस हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें