फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इग्नू परीक्षा केंद्र का उप-निदेशक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुर्गा नारायण डिग्री कॉलेज फतेहगढ़ स्थित इग्नू परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की उप-निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। केंद्र प्रशासन को नकलविहीन व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप-निदेशक ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 15 जनवरी 2026 तक चलेगी। उन्होंने कहा कि इग्नू में स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स के साथ बीपीपी, बीकॉम, एमकॉम, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी व समाजशास्त्र समेत अन्य विषयों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
कोऑर्डिनेटर डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि इग्नू की ओर से 39वें दीक्षांत समारोह की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। डीएन कॉलेज अध्ययन केंद्र के दो छात्र, जिन्होंने दिसंबर 2024 और जून 2025 की परीक्षाओं में डिग्री पूर्ण की है, दीक्षांत में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें