फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीसीएम में फंसकर 30 मीटर घिसटी बाइक, दो बहनों और भाई की मौत

विज्ञापन
फोटो-11 राजन। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। इटावा-बरेली हाईवे से नवीगंज मार्ग पर धीरपुर गांव स्थित भट्ठा के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई और दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। डीसीएम में फंसी बाइक करीब 30 मीटर घिसटती चली गई। गुस्साए लोगों ने मुआवजे व चालक की गिरफ्तारी की मांग कर तीन घंटे जाम लगाकर शव नहीं उठने दिए। एसडीएम के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। बाइक चला रहा छात्र हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के भूड़ नगला गांव निवासी केशव राजपूत का बेटा राजन राजपूत (16), चचेरी बहन काजल (15) और सेजल (12) पुत्री मुकलेश के साथ नगला पंचम स्थित रूपसिंह विद्यालय में पढ़ते थे। सुबह करीब 8.15 बजे राजन बाइक से बहनों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। धीरपुर स्थित भट्ठा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। डीसीएम में फंसकर बाइक करीब 30 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
हादसे में राजन और काजल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सेजल को सीएचसी भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। थाना इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने हालात खराब होते देख अफसरों को सूचना दी। एएसपी अरुण कुमार, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, सीओ और चार थानों की पुलिस माैके पर पहुंची और कई बार परिजन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे आरोपी को पकड़ने और मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने परिजनों को मुआवजा दिलाने और चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने 11.15 बजे शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि डीसीएम और बाइक को कब्जे में लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
10वीं में पढ़ते थे राजन-काजल, कक्षा छह की छात्रा थी सेजल
राजन (16) और चचेरी बहन काजल (15) कक्षा 10 में पढ़ते थे। छोटी बहन सेजल कक्षा छह की छात्रा थी। गुरुवार को राजन को स्कूल नहीं जाना था लेकिन बाइक से बहनों को छोड़ने वह जा रहा था।

फोटो-11 राजन। फाइल फोटो

फोटो-11 राजन। फाइल फोटो

फोटो-11 राजन। फाइल फोटो

फोटो-11 राजन। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें