ईंट निर्माता संघ की बैठक में भट्ठा मालिकों ने मिट्टी खनन पर रोक लगाए
जाने पर रोष जताया। निर्णय लिया गया कि मांगें न माने जाने तक भट्ठा स्वामी
न कोयला की खरीद करेंगे और न ही लेबर तय करेंगे। इस दौरान जिला कमेटी का
गठन किया गया। इसका अध्यक्ष सुरेशचंद्र श्रीवास्तव को बनाया गया।
स्टेट
बैंक रोड स्थित अग्रवाल सभा भवन में रविवार को ईंट निर्माता संघ की बैठक
हुई। बैठक में भट्ठा स्वामियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के
चलते वह लोग भट्ठा चलाने में असमर्थ हैं। मिट्टी खनन पर रोक लगने से
दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भट्ठा स्वामियों को एमओईएस के
प्रावधानों से बाहर रखने के साथ ही मिट्टी खनन की बाध्यता हटाई
जाए। 27
जुलाई को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन किया
जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए जिले से पांच भट्ठा स्वामी जाएंगे। इस दौरान
कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में सुरेशचंद्र श्रीवास्तव को अध्यक्ष,
कृष्णदत्त द्विवेदी को
महामंत्री, नारायण प्रसाद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष,
अरुण दुबे, महेंद्र कटियार, भाष्करदत्त द्विवेदी, कौशलेंद्र यादव को
उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह, विनोद कटियार धंसुआ, सुग्रीव गंगवार, सलीम खां,
विनोद कटियार जहानगंज, पेशकार यादव और जय गंगवार को मंत्री बनाया गया। इस
अवसर पर पप्पू यादव, मदन महेश्वरी, विजेंद्र यादव और अनिल कटियार आदि मौजूद
रहे।