फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना लेआउट पास प्लॉट का बैनामा रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंजाब में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को भाकियू नेताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में बिना लेआउट पास प्लॉट का बैनामा रोकने की मांग की। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि फसलों के वाजिब मूल्य की गारंटी, कानून व अन्य मांगों को लेकर पंजाब में 13 माह से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चल रहा था। 19 मार्च को आंदोलन के बाद वापस जा रहे किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसका भाकियू विरोध करती है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है।
राष्ट्रपति से किसान हित में निर्णय लेने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की फसलों का बिचौलिए लाभ उठा रहे हैं। इससे किसानों का शोषण होता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर किसानों का उत्पाद खरीदने पर रोक लगाने की मांग की। यह भी कहा कि अधिकतर किसान बच्चों की बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए गांव से शहर आते हैं। वहां प्लॉट खरीदते हैं, लेकिन प्रशासन लेआउट पास न होने का हवाला देकर उन्हें परेशान करता है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि जब तक किसी भी प्लॉटिंग का लेआउट पास न हो, तब तक उसका बैनामा न किया जाए। इससे लोगों को शहर में प्लॉट खरीदने के बाद भवन निर्माण में कोई समस्या न आए। प्रभाकांत मिश्र, कुलदीप अवस्थी, संजय यादव, अभय यादव, अरविंद शाक्य, लक्ष्मी शंकर जोशी, सुबोध यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें