शमसाबाद नवीन मंडी स्थल पर धरने पर बैठे भाकियू नेता। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने मंडी में बैठक की। इसमें लखीमपुर कांड के दोषियों को सजा देने और गांव में बिजली कटौती बंद कर सप्लाई यथावत रखने की मांग की। प्रधानमंत्री को आठ सूत्री मांगपत्र एसडीएम कायमगंज को सौंपा।
नवीन मंडी स्थल शमसाबाद में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत की अगुवाई में किसानों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला महासचिव संजय गंगवार ने की। बैठक में लखीमपुर कांड में दोषियों को सजा दिलाने की मांग पर जोर दिया गया।
बिजली कटौती बंद करने, नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की। डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। इसके साथ ही किसानों को डीजल व पेट्रोल उचित दर में दिलाने की मांग भी की गई।
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आवारा गोवंश खेतों पर नुकसान कर रहे है। इस समस्या से निजात दिलाया जाए। भाकियू नेताओं ने आठ सूत्री इन मांगों का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित कर एसडीएम कायमगंज गौरव शुक्ला को सौंपा।