फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोशनाबाद-फैजबाग गन्ना क्रय केंद्र कायमगंज से जोड़ने की मांग

Mon, 27 Oct 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-14, चीनी मिल में जीएम से वार्ता करते किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों ने सोमवार को कायमगंज चीनी मिल पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने रोशनाबाद-फैजबाग गन्ना क्रय केंद्र कायमगंज से जोड़ने की मांग बुलंद की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने मिल के जीएम शादाब असलम से मुलाकात की। किसान नेताओं ने उन्हें बताया कि रोशनाबाद और फैजबाग के गन्ना क्रय केंद्र पहले कायमगंज चीनी मिल से संबद्ध थे, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व इन्हें रूपापुर चीनी मिल से जोड़ दिया गया था। किसानों ने कहा कि इस वर्ष बाढ़ के कारण भारी मात्रा में गन्ना नष्ट हो गया है, इससे कायमगंज चीनी मिल में गन्ने की कमी की आशंका बनी हुई है।
उन्होंने मांग की है कि दोनों केंद्रों को तत्काल कायमगंज चीनी मिल से पुनः जोड़ा जाए। ऐसा न होने पर किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बृजेश गंगवार, राजेश गंगवार, गोपी शाक्य, अंकेश गंगवार, आर्यस गंगवार, सुलभ गंगवार, अनुराग गंगवार, श्रीराम, विजय, तपन, विवेक किसान नेता मौजूद रहे। जीएम शादाब असलम ने बताया कि किसानों की मांग पर उच्चाधिकारियों से बात कर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें