फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में प्रसव सुविधा ध्वस्त

Wed, 01 Apr 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात इलाके में प्रसव की सुविधा मुहैया कराने के लिए एएनएम सेंटर यानी उपकेंद्र खोले गए हैं। 93 उपकेंद्रों पर प्रसव की सुविधा ही नहीं है। इससे उपकेंद्र इलाके में आने वाली प्रसूताओं को शहर तक दौड़ लगानी पड़ती है। सीएमओ की मानें तो कहीं भी दिक्कत नहीं है। सभी केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन


जिले की 87 न्याय पंचायतों में 185 एएनएम सेंटर हैं। इन सेंटरों को देहात इलाके में ही सामान्य प्रसव की सुविधा मुहैया कराने के मकसद से खोला गया था। इनकी जिम्मेदारी एएनएम को दी गई थी। स्वास्थ्य महकमे के रिकार्ड के मुताबिक 92 केंद्रों पर ही प्रसव हो रहे हैं। बाकी केंद्र देखने भर को हैं। यह कें द्र नियमित खुलते भी नहीं हैं। इससे गांव के लोगों को प्रसव के

लिए शहर या कस्बाई इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की दौड़ लगानी पड़ती है। एक माह में कम से कम तीन प्रसव होने पर ही केंद्र को संचालित माना जाता है। उपकेंद्रों पर प्रसव न होने से प्रसूताओं की जान को भी जोखिम रहता है।
विज्ञापन

उपकेंद्रों पर प्रसव न होने के पीछे एएनएम की लापरवाही बताई जाती  है। यह गांव में नहीं रुकतीं। क ई केंद्रों पर बिजली,

पानी, शौचालय  की दिक्कत है। यहां प्रसव की सुविधाएं ही मुहैया नहीं हैं। 23 केंद्र किराए के मकान में चल रहे हैं। इनके भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। सीएमओ डा. राकेश कुमार का कहना है कि सभी केंद्र चल रहे हैं। जहां एएनएम नहीं हैं, वहां इसकी जिम्मेदारी दूसरी एएनएम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें