फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरएम ने दिया अनुबंधित बसें हटाने का फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टैंड पर खड़ीं दो अनुबंधित बसें हटाने का फरमान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। करीब एक माह से रोडवेज बस स्टैंड परिसर में प्लेटफार्म पर पार्क की गईं दो अनुबंधित बसों को नहीं हटाया गया है। इससे खफा एआरएम ने बसों के मालिकों को अंतिम पत्र भेजा है। कहा कि यदि बसें शीघ्र नहीं हटाई गईं, तो 300 रुपये प्रतिदिन पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। इसकी लिखित सूचना आरएम इटावा को भी भेज दी है।
एआरएम आरसी यादव को बीते दिनों बस स्टैंड के निरीक्षण में दो अनुबंधित बसें काफी दिनों से प्लेटफार्म पर खड़ी मिलीं। उनके नीचे घास उग आई थी। जानकारी करने पर स्टेशन प्रभारी जीपी पाठक और पूछताछ प्रभारी शिवप्रकाश दुबे ने बताया कि इनके मालिकों को कई बार कहा, मगर बसें नहीं हटाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर खड़ी होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। एआरएम ने इसे अनुशासनहीनता और गैरकानूनी मानते हुए बस मालिक अभिषेक यादव और रवी मिश्रा को पत्र भेज दिया। उसमें कहा कि जब आरसी सरेंडर है, तो परिसर में बस खड़ी नहीं होनी चाहिए। बसों को तुरंत ही रोडवेज परिसर से हटा लें, अन्यथा की स्थिति में 300 रुपये प्रतिदिन पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। एआरएम ने इसकी सूचना आरएम इटावा को भी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें