फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़पुर, लालसराय, भोलेपुर में जाम ने लोगों को किया बेहाल

विज्ञापन
शहर के बढ़पुर में लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बढ़पुर, लालसराय, भोलेपुर में जाम ने जकड़ा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। सोमवार को बढ़पुर, लाल सराय और भोलेपुर में वाहनों के पहिये थम गए। बढ़पुर में करीब दो घंटे तक पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे। इस दौरान वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। दोपहर के वक्त कूड़ा उठाने वाली जेसीबी और डीसीएम भी जाम की वजह बन रहे हैं।
बढ़पुर मंदिर के पास दोपहर 12 बजे नगर पालिका की जेसीबी और डीसीएम कूड़ा उठाने के लिए पहुंची, तो जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधा घंटे बाद जैसे तैसे जाम खुला। पूरी राहत हुई भी नहीं थी कि करीब एक बजे दोनों ओर से बसें और मंदिर में दर्शन को श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राली से आने से फिर जाम लग गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में इस कदर वाहन एक दूसरे में फंसे कि क्रिश्चियन स्कूल से मिशन अस्पताल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दो एंबुलेंस भी फंस गईं। जाम लगने के बाद यातायात पुलिस और आवास विकास चौकी स्टाफ को सुध आई, तो पौने दो घंटे के अथक प्रयास के बाद जाम खुलवाया जा सका।
इसी तरह भोलेपुर निर्माणाधीन ओवरब्रिज और भीमसेन मार्केट के सामने भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यहां भी एक एंबुलेंस सायरन बजाती हुई रेंगती रही। लाल सराय पर भी जाम से लोग परेशान रहे। कई स्थानों पर जाम लगने से भीषण गर्मी में वाहन चालकों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टीएसआई देवेश कुमार ने बताया कि जैसे ही जाम की सूचना मिली, उन्होंने स्टाफ को लगा दिया था। चूंकि वाहन काफी दूर तक फंस गए थे। इसलिए दिक्कतें हुईं। जाम न लगे, इसके लिए बढ़पुर में स्टाफ लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें