पंकज के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। बुखार से सहकारी समिति के लेखाकार की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में दो किशोरों को भी कुछ दिन से बुखार आ रहा है। उन्हें डेेंगू की आशंका जताई जा रही है।
मुरैठी गांव निवासी पंकज (27) पुत्र स्व. रामशरण साधन सहकारी समिति शमसाबाद में लेखाकार थे। उन्हें पांच दिन से बुखार आ रहा था। उनका इलाज फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था।
हालत और बिगड़ने पर परिजन उन्हें बुधवार सुबह कानपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्हें डेंगू की आशंका जताई गई थी।
पंकज के भाई पवन, विवेक, जनवेश, अवनीश व बहन पुष्पा व वंदना हैं। एक चार माह की बेटी है। पंकज की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। गांव में पप्पू के बेटे प्रांशु (15) और देवकी नंदन के बेटे ब्रजेश (17) को कई दिन से बुखार आ रहा है।
दोनों का फर्रुखाबाद शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें भी डेंगू की आशंका है।