फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक का शव रविवार को उसकी ननिहाल में नीम के पेड़ पर लटका मिला। युवक की शिनाख्त कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के टांडा बहरामपुर गांव में स्थित गोलनदास आश्रम के पास रविवार दोपहर ग्रामीणों ने राजेंद्र कुमार के खेत की मेड़ पर खड़े नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। शव लटके होने की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव को देखने पहुंचे गांव के मुनीम ने युवक की शिनाख्त कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टिया निवासी भांजे बबलू (24) पुत्र ओमकार के रूप में की। मुनीम ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के पिता ओमकार ने पुलिस को बताया कि बबलू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। तीन माह से वह घर छोड़ कर घूम रहा था। टांडा बहरामपुर में उसकी ननिहाल है। मृतक के मामा मुनीम ने बताया कि शव लटके होने की सूचना पर पहुंचा तो भांजे को लटका पाया। वह गांव कब आया किसी को नहीं पता। मृतक की मां नन्ही देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह व उपनिरीक्षक संजय यादव ने मामले की जांच की। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें