फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
माला का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजेेपुर। घर के अंदर एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका के भाई ने दहेज में सोने की चेन व बाइक की मांग पूरी न होने पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित तीन ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद महिला का पति व जेठनी घर से फरार हो गए। जबकि ससुर मौके पर मिले।
विज्ञापन

घटना के बाबत जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव मुर्तजानगर निवासी शिवम ने बताया कि उसकी बहन माला देवी (22) पुत्री स्व. धीरेंद्र सिंह का विवाह थाना राजेेेपुर के गांव सीढ़े चकरपुर के मजरा ज्यौरी निवासी शोहित सिंह के साथ 21 जून 2020 को हुआ था।
आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराली उसे बाइक व सोने की चेन की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। इससे तंग आकर बहन उसके घर आ गई थी। चार दिन पहले जीजा शोहित सिंह उसके घर आया और बहन को लेकर अपने गांव आ गया। शनिवार दोपहर जीजा ने अपने पिता व भाभी के साथ मिल कर बहन की हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में ससुर के अंगौछे से छत के कुंडे से
विज्ञापन

फंदे पर लटका दिया। इसके बाद वह अपनी भाभी को लेकर फरार हो गया। बहन के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलते ही वह अपने दोस्तों के साथ यहां ससुराल पहुंचा। उसने अपने बहनोई व उसके पिता जयपाल व भाभी के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ देवेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें