थानाध्यक्ष समेत 18 और कोरोना की चपेट में
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 18 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें थानाध्यक्ष, पशु चिकित्सक व महिला स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। जिले में अब तक 4336 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4038 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 74 मरीज जान गवां चुके हैं। 224 केस एक्टिव हैं।
शनिवार को मेरापुर थानाध्यक्ष, बढ़पुर पशु चिकित्सालय के चिकित्सक, सीएचसी बरौन की बीसीपीएम व कस्तूरबा गांधी राजेपुर का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अलावा शहर के मोहल्ला कटरा रहमत खां निवासी वृद्धा, छपट्टी निवासी अधेड़, कादरीगेट निवासी महिला, नगला गुलाल निवासी महिला, नेकपुर कलां निवासी युवक संक्रमित पाए गए।
मोहम्मदाबाद निवासी वृद्ध, जहानगंज निवासी युवक, शेखपुर निवासी युवक, बमिया कुबेरपुर निवासी वृद्धा, राजेपुर की महिला भी कोरोना की चपेट में आ गई। वहीं नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद में शुक्रवार को एंटीजन जांच में संक्रमित निकले कर्मचारी व उनके रिश्तेदारों के नाम सूची में शामिल कर लिए गए।