फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 25 Sep 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवक का शव फंदे पर लटका मिला। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाफरी निवासी राजीव कठेरिया अपनी पत्नी रोशनी व पांच वर्षीय पुत्री अदिति के साथ रहते थे। उनके मकान में एक महिला किरायेदार भी रहती है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह राजीव का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। युवक के भाई पप्पू कठेरिया निवासी दरौरा थाना कमालगंज ने बताया कि रोशनी ने पंजाब में रहने वाले उसके दामाद शीलू को सूचना दी।
दामाद की सूचना पर वे भाई के घर पहुंचे थे। कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि राजीव शराब पीने का आदी था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें