फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने की आवास विकास कालोनी निवासी अमित कश्यप (40) किसी बात पर गुस्सा होकर मंगलवार शाम घर से चला गया।
बुधवार शाम उसे खोजते हुए परिजन पांचाल घाट पहुंचे। वहां गोताखोरों ने बताया कि शाम के वक्त एक युवक किनारे खड़ी नाव पर चढ़ा और गहरे पानी की ओर उसने छलांग लगा दी। अमित के भाई सुमित कश्यप ने चौकी पुलिस पर तहरीर दी।
पुलिस ने गोताखोरों से खोजबीन कराई, मगर पता नहीं चला। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को किसी ने सूचना नहीं दी। पता चलने पर खोजबीन कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को मोटर बोट से बहाव की ओर दूर तक खोजबीन कराएंगे। (संवाद)