फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीडी पंचायती राज ने अभिलेख देखे, टेंडर में मिली गड़बड़ी

Tue, 04 Nov 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उपनिदेशक पंचायती राज ने मंगलवार दोपहर डीपीआरओ कार्यालय पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले। टेंडर में गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने प्रधान व सचिव से जवाब तलब किया। इसके बाद मौके पर जाकर विकास कार्य देखे। सचिव को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कानपुर मंडल उपनिदेशक पंचायती राज प्रवीणा चौधरी ने विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में बैठकर विकास कार्यों की समीक्षा की। बढ़पुर ब्लॉक की बड़ी ग्राम पंचायत पपियापुर में पांच हैंडपंप रिबोर, 350 मीटर खड़ंजा निर्माण व 7.49 लाख से बरातघर का निर्माण कराने के लिए निकाले गए टेंडर चेक किए। टेंडर की भाषा स्पष्ट न होने से गड़बड़ी की आशंका को देखते सचिव ऋषिपाल व प्रधान को तलब किया। सचिव से पूछताछ कर कड़ी फटकार लगाई।
इसके बाद ग्राम पंचायत में जाकर विकास कार्य देखे। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि मौके पर विकास कार्य भुगतान से अधिक पाए गए। हैंडपंप भी रिबोर कराए जाने से कोई गड़बड़ी नहीं मिली। टेंडर की भाषा स्पष्ट न होने के मामले में सचिव को भविष्य में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 10 माह पूर्व ही सचिव की नवीन तैनाती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें