राजेपुर। दावत खाकर लौटते समय बाइक में तेज रफ्तार डीसीएम ने बृहस्पतिवार देर शाम टक्कर मार दी। इससे ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
राजेपुर थाने के गांव उजरामऊ नयागांव निवासी ओमपाल राठौर (55), पड़ोस के ही ब्रजेश तोमर उर्फ राजन (40) के साथ बाइक से दावत खाने गए थे। दोनों बृहस्पतिवार देर शाम बूंदाबांदी के बाद घर लौट रहे थे।
बाइक डबरी के पास पहुंची कि डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी राजेपुर ले जाया गया। चालक ब्रजेश हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोटें होने की वजह से उन्हें लोहिया अस्पताल भेज दिया।
वहीं, डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने जांच के बाद ओमपाल को मृत घोषित कर दिया, ओमपाल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई रामनाथ व रामप्रकाश हैं। दो बेटे सौरभ व रोहित हैं। पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुका है। परिजनों बेहाल हैं।