फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कायमगंज की बेटियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी फिटनेस, स्पीड और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। पांच कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं ने एथलेटिक्स, थ्रो इवेंट और टीम गेम्स में प्रतिभाग कर अपनी खेल क्षमता दिखाई।
विज्ञापन

100 मीटर स्प्रिंट में राजेपुर की रैंचो ने प्रथम स्थान हासिल किया। शमसाबाद की सिम्मी द्वितीय और नवाबगंज की बेबी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर स्प्रिंट में कायमगंज की भावना ने पहला, कमालगंज की रागिनी ने दूसरा और राजेपुर की दिव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर रेस में राजेपुर की प्रियंका प्रथम, शमसाबाद की लवी द्वितीय और कमालगंज की रागिनी तृतीय रहीं।
शॉटपुट (गोला फेंक) में राजेपुर की रैंचो ने पहला स्थान हासिल किया। कायमगंज की राशि दूसरे और नवाबगंज की प्रतिज्ञा तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) में कमालगंज की सलोनी यादव प्रथम, कायमगंज की राशि द्वितीय और शमसाबाद की शिम्मी तृतीय रहीं। खो-खो में कायमगंज की टीम ने कमालगंज को हराया। कबड्डी में भी कायमगंज की टीम विजेता रही, जबकि नवाबगंज की टीम उपविजेता बनी। खिलाड़ियों ने डिफेंस, अटैक और टीम कोऑर्डिनेशन का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार ने बताया कि जनपदीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक की भूमिका डीसी बालिका जितेंद्र सिंह, अरुण यादव, कुलदीप यादव, अभिषेक कुमार, विमलेश, अभिषेक शाक्य और अतुल कटियार ने निभाई। इस दौरान पीयूष सक्सेना, सचिन अवस्थी और अरुणा राठौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें