फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा, सिपाही को पीट आरोपी को छुड़ाया

Tue, 09 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने गए दरोगा एवं सिपाही को आरोपी के परिजनों ने पीट दिया। इस बीच वे आरोपी को दरोगा के चंगुल से छुड़ा लिए। दरोगा ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छापेमारी कर एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव मंगली रूपपुर निवासी मनोज राजपूत के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है। सोमवार रात दरोगा एसके त्रिपाठी ने सिपाही अनिरुद्ध के साथ मनोज को दबोचने पहुंचे। उस समय मनोज खेत में पानी लगा रहा था। दरोगा ने उसे दौड़ाया और पास के ही गांव हरसिंगपुर कायस्थ में धर दबोचा। वे मनोज को लेकर थाने जा रहे थे कि रास्ते में उसके परिवार वालों ने घेर दिया।

आरोप है कि दरोगा और सिपाही को पीटा। इस बीच मनोज को छुड़ा ले गए। सिपाही के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। उन्होंने बीच बचाव कर दरोगा व सिपाही को छु ड़ाया। मंगलवार को दरोगा एसके त्रिपाठी ने  मनोज राजपूत, नंदराम, विनय कुमार, विंटू, मुकेश और अवनीश के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, मारपीट करने  का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। इसके बाद फोर्स ने गांव मंगली रूपपुर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अवनीश को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी गांव छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें