फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 अक्तूबर को धोखाधड़ी के मुकदमे डब्बन की जमानत पर होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। धोखाधड़ी कर असलहों के लाइसेंस बनवाने के मुकदमे में बसपा नेता के भाई डब्बन की जमानत अर्जी पर 26 अक्तूबर को जिला जज की कोर्ट में सुनवाई होगी। धोखाधड़ी के मुकदमे में रिमांड के लिए एसीजेएम फास्ट ट्रैक कोर्ट व धमकी देने के मुकदमे में सीजेएम कोर्ट में डब्बन की पेशी हुई।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली के अपराध इंस्पेक्टर ने बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन के खिलाफ नाम व जन्मतिथि बदलकर लाइसेंसी शस्त्र हासिल करने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। डब्बन को 24 सितंबर को व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल पर जानलेवा हमले के मुकदमे में गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया था।
जिला जेल से डब्बन को जनपद कासगंज की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।धोखाधड़ी के मुकदमे में गुरुवार को डब्बन रिमांड पर एसीजेएम फास्ट ट्रैक कोर्ट व धमकी देने के मुकदमे में सीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाए गए। उनके वकील ने डब्बन की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायालय में दायर की। जिस पर 26 अक्तूबर को जिला जज की अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

हथकड़ी डालकर लाने पर वकीलों ने किया विरोध
डब्बन को कासगंज पुलिस पेशी के दौरान हथकड़ी डालकर लाई। यह देखकर वकीलों ने हथकड़ी डालने का विरोध किया। इस पर कासगंज पुलिस ने डब्बन की हथकड़ी खोल दी। डब्बन के वकीलों ने कासगंज पुलिस का पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें