फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग टीम ने जिगरा गैंग को दो सेट से किया पराजित

विज्ञापन
चर्च परिसर में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
दबंग टीम ने जिगरा गैंग को दो सेट से किया पराजित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्व. धौकल प्रसाद बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले मैच में दबंग टीम ने जिगरा गैंग को लगातार खेले गए दो सेट में पराजित कर दिया। यह प्रतियोगिता 12 दिसंबर तक चलेगी। इसमें एक दर्जन टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।
सीएनआई चर्च में स्व. धौकल प्रसाद बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार शाम पादरी जयपाल मैसी ने शुभारंभ किया। पहले दिन टीम दबंग, जिगरा गैंग, जीने नहीं दूंगा ने हिस्सा लिया। पहला मैच दबंग व जिगरा गैंग टीम के बीच में हुआ। दबंग टीम ने जिगरा गैंग को दो सेटों में पराजित कर दिया। रेफरी की भूमिका अमित दयाल, पंकज पाल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोरिंग व कमेंट्री विजय दयाल व सोहित ने की। इस दौरान सचिव शिल्पा राज, कोषाध्यक्ष विजय दयाल, आयोजक अमित दयाल, जार्डन राज, रितेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे। शिल्पा राज ने बताया कि प्रतियोगिता में एक दर्जन टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। 12 दिसंबर को फाइनल मैच के बाद विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें