बालू की तौल को कांटा लगाने को हो रहा निर्माण।
- फोटो : FARRUKHABAD
अब गंगा की बालू भी तौल से मिलेगी
कमालगंज। निर्माण कार्यों के लिए अब गंगा की बालू भी तौलकर मिलेगी। कमालगंज क्षेत्र के कटरी मानपुर गंगा घाट से निकलने वाली बालू को तौल कर बेचने के लिए भटपुरा रोड पर कांटा लगाने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है।
बालू का रेट 30 रुपये प्रति क्विंटल रहने की उम्मीद है जबकि ट्रैक्टर का भाड़ा ग्राहक को देना पड़ेगा। एक ट्रैक्टर ट्राली में करीब 45 क्विंटल बालू आती है। 30 रुपये के हिसाब से ट्राली में केवल बालू का मूल्य 1350 रुपये होगा। निकटवर्ती क्षेत्र में अब तक 1600 से 1800 रुपये में एक ट्राली बालू मिल जाती है।
अब ग्राहक अपने स्तर से ट्रैक्टर करेंगे। ट्रैक्टर ट्राली पर बालू की लोडिंग जेसीबी से की जाएगी। नई व्यवस्था में लोगों को बालू मंहगी भी खरीदनी पड़ सकती है। नैनीताल की फर्म को ठेका मिला है। फर्म की ओर से कांटा आदि लगाने का कार्य देख रहे तरुण शर्मा का कहना है कि एक सप्ताह में कांटा शुरू हो सकता है। अन्य जगहों पर 30 रुपये प्रति क्विंटल बालू का भव चल रहा है। यहां के लिए अभी रेट पूरी तरह तय नहीं है।