फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार सब्जी विक्रता की मौत

विज्ञापन
गंगादीन की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहानगंज। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सितौली निवासी गंगादीन (55) साइकिल से सब्जी की फेरी लगाते थे। रविवार की भोर 4:30 बजे सब्जी लेने मंडी जा रहे थे। गांव के मोड़ पर छिबरामऊ की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने साइकिल में सीधी टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
चालक हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग गया। गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार में पत्नी कुसुुमा, पुत्र देवकी नंदन, देव सिंह, रविराम, शिव प्रताप और पुत्री नम्रता हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने देवसिंह की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देवसिंह ने बताया कि पिता गंगादीन मंडी से सब्जी लाकर गांव में फेरी लगाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जहानगंज के गांव न्योधापुर की पुलिस पर सड़क पर पड़ी साइकिल व लगी भीड़। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें